साइबर ठगी: अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े अमित अग्रवाल की बीएमडब्ल्यू कार जब्त

बैतूल। बहुचर्चित संगठित साइबर ठगी एवं अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े एक मामले में बैतूल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित अग्रवाल से संबंधित एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार जब्त की है। यह कार्रवाई थाना कोतवाली बैतूल में दर्ज अपराध क्रमांक 1064/2025 के तहत की गई है।

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी तथा एसडीओपी बैतूल सुनील लाटा के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। जब्त की गई बीएमडब्ल्यू कार का रजिस्ट्रेशन नंबर DD02G7238 बताया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी अमित अग्रवाल ने बताया कि यह वाहन आलोक चतुर्वेदी द्वारा अपनी फर्म किफवट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर खरीदा गया था, जिसे उसके उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि वाहन के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड में दर्ज मोबाइल नंबर आरोपी अमित अग्रवाल का है, जिससे वाहन का वास्तविक नियंत्रण और उपयोग उसी के पास होना स्पष्ट होता है।

पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि उक्त बीएमडब्ल्यू कार साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग से अर्जित धन से खरीदी गई है। इसी आधार पर 31 दिसंबर 2025 को वाहन को विधिवत रूप से जब्त किया गया है।

फिलहाल पुलिस द्वारा वाहन से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन, संबंधित फर्म की भूमिका तथा अन्य संभावित सहयोगियों की गहन जांच की जा रही है। मनी ट्रेल और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण भी जारी है। पुलिस अधीक्षक बैतूल ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त करने की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

पार्षद को निरीक्षण में फ़िल्टर प्लांट की बंद मिली मशीन,लेब भी मिला बंद 

Wed Dec 31 , 2025
मुलताई।नगर में हरदोली जल आवर्धन योजना से जल प्रदाय किया जाता है।हरदोली डेम फ़िल्टर प्लांट के रखरखाव में लापरवाही की शिकायत मिलने पर विवेकानंद वार्ड की पार्षद अंजलि सुमित शिवहरे ने फ़िल्टर प्लांट पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फ़िल्टर प्लांट पर उपस्थित नपाकर्मी ने फ़िल्टर प्लांट में पानी का […]

You May Like