जबलपुर: मझौली शासकीय अस्पताल में पदस्थ एक नर्स के साथ छेड़छाड़ करने के साथ युवक ने उसे धमकाया। शासकीय कार्य में बाधा भी डाली। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। मूलत: सिवनी बरघाट में रहने वाली 26 वर्षीय युवती मझौली शासकीय अस्पताल में नर्स है। जिसकी दोस्ती गांव में ही रहने वाले नवीन सहारे 23 वर्षीय के साथ हुई थी। दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई थी और दोनों शादी करने वाले थे लेकिन शादी टूट गई थी.
इसके बाद बाद युवती ने युवक से दूरी बना ली थी। जिसके बाद युवक उसे आए दिन परेशान करने लगा। युवती का पीछा करने के साथ उसके साथ छेड़छाड़ की जाने लगी। बीती रात जब नर्स अस्पताल में ड्यूटी पर थी तभी नवीन पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ कर उसे धमकाने लगा। शासकीय कार्य में बंाधा डालने लगा। बाद में युवती को धमकाते हुए चला गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर छेड़छाड़, शासकीय कार्य में बाधा डालने, धमकाने समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
