सेना के शौर्य को सैल्यूट करने भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

नीमच। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी और सेना के शौर्य को सैल्यूट करने के लिए शनिवार 17 मई 2025 को भारतीय जनता पार्टी ने शौर्य तिरंगा यात्रा की शुरूआत की है। मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के सभी जिलों में आयोजित की गई इस तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बच्चे, बूढ़े और जवान हाथों में तिरंगा फहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए जब आगे बढ़े तो हर राहगीर रुककर तिरंगे को सैल्यूट करता नजर आया। कार्यकर्ता बाइक और कारों में तिरंगा लेकर कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए नीमच पहुंचे। यहां से सभी ने जिला मुख्यालय की ओर प्रस्थान किया। यह यात्रा भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित थी। सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर सफल कार्रवाई कर देश का मान बढ़ाया है। इस दौरान पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।

Next Post

नोहलेश्वर मढ़ा मंदिर पर तिरंगा रोशनी कर सेना के शौर्य का प्रदर्शन किया 

Sat May 17 , 2025
जबेरा/दमोह.नोहलेश्वर मढ़ा मंदिर नोहटा में शनिवार की शाम को तिरंगा रोशनी से जगमगाया गया. जो भारत का पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों के खिलाफ चलाया गया, सिंदूर ऑपरेशन की सफलता का जश्न मनाने और हिंदुस्तानी सेना के शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए किया गया था. यह ऐतिहासिक मंदिर दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे […]

You May Like