इनामी बदमाश धारदार हथियार के साथ दबोचा गया

भोपाल: टीला जमालपुरा पुलिस ने हनुमानगंज थाने के इनामी जिला बदर कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को टीला जमालपुरा थाने में फराज नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि साहिल, शब्बर और उवेश नामक आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही अड़ीबाजी करते हुए उसकी स्कूटी जला दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शब्बर और उवेश को 16 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था।

हालांकि, इस मामले का मुख्य आरोपी साहिल, जो हनुमानगंज थाने का निगरानी बदमाश है, घटना के बाद से फरार था। उसकी आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आयुक्त भोपाल ने 28 जनवरी को उसे 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया था। इसके साथ ही उसकी गिरफ्तारी पर ₹5000 का इनाम भी घोषित किया था।

Next Post

ब्रिटेन का आर्कटिक में देश की सैन्य गतिविधियां बढ़ाने का लक्ष्य

Sat Apr 19 , 2025
लंदन, 19 अप्रैल (वार्ता) ब्रिटिश सरकार आर्कटिक में देश की सैन्य गतिविधियों के विस्तार का आह्वान करेगी। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम बर्फ के पिघलने से क्षेत्र में बढ़ती पहुंच और प्रतिस्पर्धा के कारण उठाया जा रहा है। रिपोर्ट पूर्व नाटो महासचिव जॉर्ज रॉबर्टसन के नेतृत्व में […]

You May Like