
भोपाल। गढ़वाली समाज ट्रस्ट भोपाल के सामुदायिक भवन का उद्घाटन रविवार को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी ने किया। भवन के निर्माण के लिए विधायक निधि से 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक भगवान दास सबनानी तथा विशेष अतिथि वार्ड 31 की जोन अध्यक्ष ब्रीजुला सचान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में गढ़वाली समाज के हजारों नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कुमाऊं समाज के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, सोहन सिंह गोसाई, धर्मेंद्र शाह, राजेंद्र सिंह नेगी, हरि सिंह रावत, सुमन सजवान, संतोष नेगी, विकास नेगी, कल्याण सिंह बिष्ट, गोविंद मुंबई सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि भगवान दास सबनानी ने गढ़वाली समाज के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वे आगे भी हरसंभव सहयोग करेंगे। उन्होंने आने वाले समय में समाज को आवश्यकतानुसार सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
गढ़वाली समाज ट्रस्ट ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत कराने और समाज की आवश्यकताओं के प्रति सहयोग के लिए विधायक भगवान दास सबनानी का आभार व्यक्त किया।
