भारत के हर एक राष्ट्रभक्त के दिलों में बसता है वंदे मातरम गीत: विक्रम वर्मा

धार । राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वर्षपूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सम्पूर्ण देश में इसका स्मारणोत्सव मनाया जा रहा है यह कार्यक्रम तीन चरणों में पुरे वर्ष भर चलेगा। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी धार द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती विधायक श्रीमती नीना वर्मा की उपस्थिति में सामूहिक वन्दे मातरम सामूहिक गान का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय के सामने किया गया। सामूहिक वन्दे मातरम गान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ, मातृ शक्ति एवं युवाओं ने शामिल हुए। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आरंभ किया। वन्दे मातरम जिला संयोजक श्रीमती राखी राय सह संयोजक सुनील मोदी डॉ बल बहादुर सिंह ने अतिथियों स्वागत किया। इस अवसर पर ‘विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प को नई गति देने हेतु उपस्थित जनों को ‘स्वदेशी’ की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने कहा कि वंदे मातरम गीत भारत के हर एक राष्ट्रभक्त के दिलों में बसता है। वंदे मातरम् को आज 150 वर्ष पूर्ण हो रहे है, वन्दे मातरम, जो माँ भारती की आराधना का अमर गीत है, इस गीत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के हर चरण में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित की, हर भारतवासी के हृदय में एकता, साहस और समर्पण की शक्ति जगाई। इस राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय जी ने की थी,जिसने “भारत” की भावना को शब्दों में ढालकर पूरे देश में आत्मगौरव का संचार किया। ‘वंदे मातरम्’ भारत की भक्ति और शक्ति की सामूहिक शाश्वत अभिव्यक्ति का एक भावपूर्ण स्वरूप है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” सामूहिक गान कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम व जयराज देव?ा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी मनीष प्रधान देवेंद्र सोनोने पूनमचन्द फकीरा अनिल जैन नरेश राजपुरोहित शिव पटेल दीपक बिडकर समेत भाजपा पदाधिकारी नगर कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन राखी राय व आभार मीना दुबे ने माना।

 

Next Post

भगवत गीता से कर्तव्य, आत्मज्ञान और भक्ति के मार्ग परचलने की सीख मिलती है: उप मुख्यमंत्री

Fri Nov 7 , 2025
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भगवत गीता मानव जीवन का सर्वोच्च मार्गदर्शक ग्रंथ है जिसके माध्यम से कर्तव्य, आत्मज्ञान, समत्व और भक्ति के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है. भगवत गीता संपूर्ण जीवन दर्शन है. कर्म, भक्ति व संन्यास योग को समेटे यह ग्रंथ आज भी […]

You May Like