ट्रक की टक्कर से पलटा ई रिक्शा, 5 घायल 

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत बब्बा ढाबा के आगे पुलिया के पास ट्रक की टक्कर के बाद ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 5 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सत्यम लोधी 32 वर्ष निवासी बधैया मोहल्ला गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज उसके साथ काम करने वाले दौलत सिंह, सत्येन्द्र कुमार, अंगद प्रसाद और ब्रजेश नाई के साथ ई रिक्शा से ग्राम देवरी पटपरा काम करने जा रहा थे। बब्बा ढाबा के आगे पुलिया के पास निवास रोड पर पहॅुचे, तभी पीछे से आ रहा ट्रक क्रमांक यूपी 12 टी 4662 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ई रिक्शा में टक्कर मार दिया, जिससे ई रिक्शा पलट गया और सभी गिर गये। ई रिक्शा के चालक कोे मामूली चोट आई है, ट्रक चालक मौके से भाग गया। गिरने से दौलत सिंह, सत्येन्द्र कुमार, अंगद प्रसाद और ब्रजेश नाई केा हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं हैं।

Next Post

नाबालिकों ने सरेराह मचाया उपद्रव , पिता, पुत्र पर हमला 

Fri Aug 1 , 2025
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में नाबालिकों ने सरेराह उपद्रव मचाया पिता, पुत्र पर बेल्ट और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने बताया कि मोहनिया निवासी 16 वर्षीय शिवांश पटेल घर से […]

You May Like