अनमोल सिनेमा पर 24 जनवरी को दिखाई जायेगी सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 24 जनवरी को शाम सात बजे अनमोल सिनेमा पर दिखाई जायेगी।‘गजनी’ और ‘हॉलिडे’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ में सलमान खान राजकोट के एक शाही हीरो के रूप में नजर आएंगे, जो अपने लोगों के लिए जीते हैं और किसी भी दुश्मन से टकराने को हमेशा तैयार रहते हैं। उनके साथ हैं आज की पैन-इंडिया सनसनी रश्मिका मंदाना, जो अपनी मासूमियत, मस्ती और दमदार किरदार से स्क्रीन पर चमक बिखेरती हैं।

सलमान खान ने कहा, “फिल्म सिकंदर मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि इसमें वो सबकुछ है जो दर्शक एक असली बॉलीवुड एंटरटेनर में चाहते हैं। जानदार एक्शन, दमदार डायलॉग्स, पारिवारिक इमोशन्स और एक ऐसी कहानी जो अंत तक बांधे रखती है। मुझे लगता है कि टेलीविजन पर फिल्म देखने का मजा ही कुछ और होता है क्योंकि पूरा परिवार साथ बैठकर एन्जॉय करता है, और मुझे भरोसा है कि ‘सिकंदर’ सबको खूब पसंद आएगी।”

फिल्म की कहानी में सलमान खान को उनके लोग साहस और दरियादिली के लिए पूजते हैं। लेकिन जब वो एक भ्रष्ट नेता के बेटे से टकराते हैं और एक मासूम महिला की इज्जत की हिफाज़त करते हैं, तब शुरू होती है एक ऐसी जंग, जिसमें उन्हें अपने हर प्यारे रिश्ते और अपने लोगों को बचाना है। हर कदम पर नए दुश्मन सामने आते हैं और ‘सिकंदर’ की जंग और भी रोमांचक हो जाती है।

 

 

 

Next Post

  रैमकी की प्रताडऩा से तंग कर्मचारी हुए लामबंद

Fri Jan 23 , 2026
सतना :वक्र्स लिमिटेड कंपनी एम एस डब्लू रीवा के अंतर्गत कचारा गाड़ी की ड््यूटी में लगे सफाई कर्मियों ने लामबंद होते हुए न्याय की गुहार लगाई है. गंभीर आपातकालीन स्थिति होने के बावजूद भी छुट्टी नहीं मिलने और 8 के बजाए 12 घंटे से अधिक समय तक काम कराने से […]

You May Like