सतना :वक्र्स लिमिटेड कंपनी एम एस डब्लू रीवा के अंतर्गत कचारा गाड़ी की ड््यूटी में लगे सफाई कर्मियों ने लामबंद होते हुए न्याय की गुहार लगाई है. गंभीर आपातकालीन स्थिति होने के बावजूद भी छुट्टी नहीं मिलने और 8 के बजाए 12 घंटे से अधिक समय तक काम कराने से प्रताडि़त कर्मियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है.रैमकी कंपनी में संलग्र सफाई कर्मी गुरुवार को जिला कलेक्टोरेट पहुंचे.
जहां पर उन्होंने एसडीएम रघुराजनगर राहुल सिलाडिय़ा को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई. कर्मचारियों ने बताया कि उनके घर में यदि किसी की लाश भी पड़ी हो तो भी उन्हें छुट्टी लेने के लिए पहले आवेदन कंपनी में देना पड़ता है. यदि उनके सामने किसी तरह की समस्या आती है तो उसका निदान किए जाने के बजाए उनके साथ गाली गलौच की जाती है. 8 घंटे की ड्यूटी के बजाए उनसे 12 घंटे से अधिक समय तक काम लिया जाता है.
यदि कोई कामगार छुट्टी के बाद वापस काम पर जाता है तो उसके स्थान पर दूसरे हेल्पर को रख लिया जाता है. किसी भी तरह की विषम परिस्थिति, यहां तक की घर में मौत हो जाने पर भी कंपनी द्वारा छ्ुट्टी नहीं दी जाती है. इतना ही नहीं बल्कि स्वयं की छुट्टी को भी पैसा देकर खरीदना पड़ता है. इसके साथ ही कंपनी के मैनेजमेंट इंचार्ज और सपुरवाइजर द्वारा दी जाने वाली गाली गलौच और प्रताडऩा से वे काफी परेशान हो चुके हैं. लिहाजा कंपनी के जिम्मेदारों के विरुद्ध विधि सम्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाए
