कारोबारी का अपहरण कर ले गए धूमा, 9.50 लाख लेकर छोड़ा

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत सुकरी मंगेला मक्का खरीदी करने गए कारोबारी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता धूमा तक ले गए और मक्का के उधार पैसे साढे नौ लाख रूपये की मांग पर अड़ गए। इसके बाद दो दिन तक उसे वहां बंधक बनाकर धमकाने के साथ बेरहमी से पीटा। इसके बाद साढ़े नौ लाख लेकर उसे छोड़ दिया। सनसनीखेज वारदात से पीडि़त दहशत में आ गया और बाद में उसने जैसे-तैसे हिम्मत कर थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद मंगलवार को पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए अपहरणकर्ताओं की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक प्रशांत विश्वास राव पिता स्व. प्रभाकर विश्वास राव निवासी रक्षा कर्मचारी कॉलोनी रांझी ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव से मक्का खरीदकर शहर में बेचता है। लगभग 10 साल से मक्का खरीदने का व्यापार कर रहा है। 12 जनवरी को शाम 7 बजे जबलपुर से सुकरी मंगेला मक्का खरीदने मेंं अपनी स्विफ्ट कार से गया था। फूलचंद के यहाँ से 70 क्विंटल मक्का 112000 रूपये में खरीदा और वह मक्का माजदा गाड़ी क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यू 2987 में लोड करवाया था।

पीडि़त के मुताबिक जब वह मक्का लोड करवा रहा था तभी उसके पूर्व परिचित के ग्राहक राजेश राजपूत एवं ऋषि राजपूत अपने तीन साथियों के साथ सफेद रंग की स्विफ्ट कार से आये और मक्का के उधार पैसे साढ़े नौ लाख रूपये मांगने लगे तो उसके द्वारा मना किया गया कि अभी पैसे नहीं है इसी बात पर विवाद कर धमकाने लगे और स्विफ्ट कार में मारपीट करते हुए जबरदस्ती बैठा लिया और अपने साथ ले गए।

पीडि़त के मुताबिक आरोपित उसे अपने गांव खनेरा लेकर गये वहाँ पर भी उसके साथ मारपीट की और बोले यदि थाना में रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगे। उसकी स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 20 सीके 6332 को उनके साथी ने चलाकर धूमा तक ले गया था और उसकी मक्का से भरी हुई माजदा गाड़ी अपने पास रख ली उसके बाद थाना धूमा लेकर गये वहाँ पर दो दिन तक बंधक बनाकर रखा इसके बाद उनके पैसे वापस कर अपनी मक्का से भरी हुई माजदा गाड़ी एवं स्विफ्ट कार से अपने साथ ड्रायवर व हेल्पर को वापस लेकर आ गया.

Next Post

विधायक प्रीतम का बरैया पर हमला, बहनों का अपमान करने वालों की शुद्धि जूतों से ही होगी

Wed Jan 21 , 2026
शिवपुरी: पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम लोधी ने बेटियों को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया पर निशाना साधा। उन्होंने इस संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।विधायक प्रीतम लोधी ने फूल सिंह बरैया को टकला कहकर संबोधित किया। उन्होंने पिछोर के पूर्व विधायक […]

You May Like