भोपाल। नववर्ष 2026 के मौके पर साइबर अपराधों की आशंका को देखते हुए साइबर क्राइम पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के अनुसार ठग हैप्पी न्यू ईयर शुभकामना कार्ड, वीडियो लिंक, लकी ड्रॉ और गिफ्ट ऑफर के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल कराया जा रहा है, वहीं नकली बैंक और यूपीआई साइटों के जरिए निजी जानकारी चुराई जा रही है. सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर भी कूपन व ऑफर के नाम पर धोखाधड़ी हो रही है. पुलिस ने अपील की है कि अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, बैंक जानकारी साझा न करें और केवल आधिकारिक ऐप व वेबसाइट का ही उपयोग करें. यदि फर्जी ऐप इंस्टॉल हो जाए तो तुरंत इंटरनेट बंद कर बैंक व ईमेल पासवर्ड बदलें.
