भोपाल: पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा का रविवार रात इंदौर में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार को इंदौर के रीजनल पार्क मुक्तिधाम, पिपलिया पाला में किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुभद्रा वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
