रांची में साउथ अफ्रीका पर 17 रन की रोमांचक जीत के बाद भारत ODI सीरीज़ में 1-0 से आगे है, जिसमें विराट कोहली की 52वीं ODI सेंचुरी और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड तोड़ने वाले छक्के शामिल हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम रायपुर पहुंच गई है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के रायपुर पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने जीत लिया है।
पहले मैच में भारत ने रांची में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। रांची के मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। ‘रो-को’ की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों का मन मोह लिया। विराट ने अपनी 52वीं वन-डे शतकीय पारी खेली, जबकि रोहित ने सबसे ज्यादा ODI छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा।
