इटारसी। जीनियस प्लानेट स्कूल में दशहरा एक्टिविटी का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी से कक्षा दूसरी तक के नन्हे बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान की वेशभूषा धारण कर सबका मन मोह लिया। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से तीर-कमान, सजावट सामग्री और दशहरा शुभकामना कार्ड तैयार किए। वहीं छठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने रावण के आभूषण और वस्त्र बनाए।
सीनियर वर्ग के कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने 15 फीट ऊंचा रावण और उसके दस सिर तैयार कर आकर्षण का केंद्र बने। कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाने के लिए सभी विद्यार्थियों ने गरबा भी प्रस्तुत किया, जिसने वातावरण को और अधिक मनोरंजक बना दिया।
इस अवसर पर संचालक द्वजाफ़र एवं मनीता सिद्दीकी ने कहा कि इस प्रकार त्यौहारों का आयोजन विद्यार्थियों को सभी धर्मों के प्रति आस्था, परंपरा और जानकारी प्रदान करता है। उत्सव की सफलता में विद्यालय के पूरे स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
