चंदर लोहार हत्याकांड में 10 हजार के इनामी सूरज जाट ने कोर्ट में किया सरेंडर

इंदौर: लसूड़िया के चंदर हत्याकांड में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश सूरज जाट ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. वह विजयनगर थाने के वर्ष 2020 के पुराने वारंट के मामले में मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुआ था. इसकी जानकारी मिलते ही लसूड़िया पुलिस कोर्ट पहुंची और हत्या के मामले में उसकी कस्टडी मांगी, लेकिन कोर्ट ने पुराने मामले में उसे जेल भेज दिया. अब पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी.

लसूड़िया क्षेत्र में गाय चोरी के आरोप में चंदर लोहार की पिटाई की गई थी. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. मामले में करणी सेना पदाधिकारी मानसिंह राजावत को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सूरज जाट फरार था. उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी.

सूरज पर हत्या के अलावा परदेशीपुरा क्षेत्र में एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर के घर पर गोली चलाने सहित अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. मंगलवार को उसके कोर्ट में सरेंडर की जानकारी मिलने के बाद लसूड़िया पुलिस ने उसे अपने मामले में लेने की कोशिश की, लेकिन पुराने वारंट के कारण उसे जेल भेज दिया. अब प्रोडक्शन वारंट लेकर पुलिस उससे चंदर हत्याकांड को लेकर पूछताछ करेगी. एसीपी पराग सैनी ने बताया कि सूरज जाट के कोर्ट में सरेंडर करने की जानकारी मिली है. उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर हत्याकांड के संबंध में पूछताछ की जाएगी.

Next Post

सीमा पर तैनात जवान भू-माफियाओं के आगे हुआ लाचार, जनसुनवाई में बहे आंसू

Wed Sep 30 , 2026
रीवा:सरहद की सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाला एक जवान भू-माफियाओं के आगे लाचार और बेवश है. जमीन से जुड़े मामले को लेकर जवान कलेक्ट्रेट जनसुवाई में पहुंचा. जहा अपना दर्द बताते हुए आंसू को नही रोक पाया.नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवान प्रीतम द्विवेदी का […]

You May Like