30 घंटे की मशक्कत के बाद मिला मजदूर का शव

रामपुरा। गुरुवार को हुए हादसे में चंबल नदी में डूबे युवक का शव आखिरकार 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया।

डूबे युवक की पहचान शेख समीर (20), पिता शेख सलीम, निवासी मोहल्ला आवरा सात, रामपुरा के रूप में हुई थी।

ऐसे हुआ हादसा –

गुरुवार दोपहर काम के दौरान समीर को प्यास लगी और वह नदी किनारे पानी पीने गया। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह चंबल नदी में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास मौजूद मजदूरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया। तुरंत अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई।

30 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार शुक्रवार दोपहर चार बजे , यानी घटना के लगभग 30 घंटे बाद, समीर का शव नदी से बरामद कर लिया गया।

Next Post

30 शूटरों के लाइसेंस निरस्त,अपराधियों तक भी पहुंचे कारतूस

Fri Sep 19 , 2025
भोपाल।जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लेते हुए 30 शूटर्स के शस्त्र लाइसेंस कैंसिल किए हैं. आरोप है कि शूटरों के कारतूस अपराधियों तक भी पहुंचे थे. शूटरों द्वारा पूछताछ के दौरान जानकारी छुपाने की बात भी सामने आई है. शूटरों के नामों में एक लाइसेंस […]

You May Like