देवरा में हादसा, कन्वेयर बेल्ट का पट्टा टूटने से एक मजदूर की मौत

सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरा ग्राम स्थित कन्वेयर बेल्ट साइडिंग में कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार देवरा के समीप टीएचडीसी कंपनी का कन्वेयर बेल्ट का कार्य चल रहा था कि मजदूर तभी अचानक कन्वेयर बेल्ट का पट्टा टूट गया। इस घटना के कारण श्रमिक संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लाल बहादुर पिता जयपथ उम्र 38 वर्ष निवासी बभनी जिला सोनभद्र उ.प्र. के रूप में हुई है, जो मैकमेट कंपनी के अंतर्गत कार्यरत था। यह हादसा न केवल स्थानीय स्तर पर शोक और आक्रोश का कारण बना है, बल्कि औद्योगिक काइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि यहां साइलो का निर्माण हो रहा है। जहां साइलो में सामग्री पहुंचाने के लिए कन्वेयर बेल्ट का इस्तेमाल होता है। कन्वेयर के निर्माण के दौरान ही यह हादसा घटित हुआ है। यह कार्य मैकमेट कंपनी का बताया जा रहा। वहीं इसके निर्माण में लापरवाही की बात सामने आ रही। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही निरीक्षक मो. समीर वारसी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

गेंहू खरीदी और मुआवजे को लेकर राजीव भवन से कलेक्ट्रेट तक रैली, कांग्रेस ने उठाई किसानों की 15 प्रमुख मांगें

Thu Apr 9 , 2026
छिंदवाड़ा। किसानों की समस्याओं और उनकी आवाज को बुलंद करने के लिये के विभिन्न संगठनों के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष चैधरी पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में राजीव भवन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर किसानों की आवाज बुलंद करने, गगन भेदी नारों के […]

You May Like