
रीवा।लोक निर्माण विभाग रीवा में 60 प्रतिशत तक बिलो रेट पर ठेकेदारो ने काम लिया है. अब सवाल यह उठता है कि कैसे गुणवत्तापूर्ण काम होगा. बरसात के बाद सडक़ो की मरम्मत करने के नाम पर दस निविदाएं आनलाइन खोली गई. इसमें ठेकेदारो ने 60 प्रतिशत तक घटे हुए दर पर निविदा डाली थी और विभाग द्वारा स्वीकृत भी कर दिया गया. अब इतनी कम राशि में ठेका हासिल करके ठेकेदार परफार्मेंस गारंटी राशि दोगुनी जमा करने के बाद कैसे काम करेगे यह सबसे बड़ा सवाल है. कम रेट पर ठेका प्राप्त करना अपने आप में एक सवाल है, क्या गुणवत्तापूर्ण काम हा पाएंगे. पीडब्ल्यूडी में हर काम के लिये कमीशन की राशि निर्धारित है. फिर कम रेट पर काम लेने वाले ठेकेदार कैसे काम करेगे. जो काम लिया गया है उसमें छत रिपेयरिंग, मरम्मत कार्य, पुताई, पेंट, पैच रिपेयरिंग जैसे कई काम जिले के अलग-अलग क्षेत्र में है. इस तरह के काम में केवल लीपापोती होती है.
