आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार, गया जेल

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत गुडहाई चौक में एक युवती ने 29 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।गोसलपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि 29 जून को गोसलपुर थाना क्षेत्र के गुडहाई चौक में 18 वर्षीय युवती सिद्धी द्विवेदी ने आत्महत्या कर ली थी।

घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट और नीले रंग का की पैड मोबाइल फोन बरामद किया था। जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान सुसाइड नोट का अवलोकन किया गया, जिसमें यह स्पष्ट उल्लेख था कि मृतिका पिछले दो-तीन महीनों से डिप्रेशन में थी। सुसाइड नोट में युवती ने रिषभ सिंह परिहार को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

पीडि़ता के भाई हर्षित द्विवेदी द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी रिषभ सिंह पीडि़ता का पीछा करता था, मानसिक रूप से प्रताडि़त करता था और लगातार मोबाइल फोन के माध्यम से परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी रिषभ उर्फ अनूप सिंह परिहार पिता राकेश परिहार, 23 वर्ष, निवासी गुडहाई चौक, गोसलपुर को कुशनेर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी भागने की फिराक में था। पूछताछ में बताया कि वह सिद्धी को तीन साल से जानता था। जब सिद्धी जबलपुर में पढ़ाई करती थी, उस समय वे फ्रेंडशिप में थे। पहले भी सिद्धी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके चलते वह जेल गया और हाल ही में ज़मानत पर छूटा था। घटना के दिन दोपहर 3:30 बजे वह घर के पिछले गेट से आया और दोनों के बीच दरवाजा न खोलने को लेकर विवाद हुआ था।
आरोपी के मकान की भी होगी जांच
ग्रामवासियों द्वारा आरोपी के मकान को अवैध निर्माण बताया गया, जिस पर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह मर्सकोले द्वारा जांच कराने के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी, सिहोरा को पत्र प्रेषित कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की अनुशंसा की गई है।

Next Post

मंदिर में चोरी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, रिकार्ड पेश करने के निर्देश

Fri Jul 4 , 2025
जबलपुर: न्यू शोभापुर तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। जस्टिस देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ ने प्रकरण का रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की है।दरअसल यह मामला जबलपुर की शोभापुर कॉलोनी निवासी लता कुशवाहा, […]

You May Like