चीन में चक्रवाती तूफान वुटिप के लिए येलो अलर्ट जारी

बीजिंग, 14 जून (वार्ता) चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने शनिवार को शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान वुटिप के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और साल के इस पहले तूफान से देश के दक्षिणी हिस्सों में तेज हवाएं और भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तूफान आज तड़के पांच बजे 19.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 108.8 डिग्री पूर्वी देशांतर पर देखा गया। अभी तूफ़ान 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है और इसके दोपहर तक दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत के लेइझोउ से गुआंग्शी के बेइहाई तट तक पहुंचने के आसार हैं और तट पर टकराने के बाद इसकी तीव्रता कम हो जायेगी।

Next Post

वियतनाम में चक्रवाती तूफान ‘वुटिप’ ने मचाई तबाही, तीन लोगों की मौत

Sat Jun 14 , 2025
हनोई, 14 जून (वार्ता) वियतनाम के मध्य क्षेत्र में शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान ‘वुटिप’ के कारण भारी वर्षा होने से अचानक बाढ़ आ गयी है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। वियतनाम समाचार एजेंसी ने शनिवार को बताया कि क्वांग ट्राई प्रांत के त्रियू फोंग जिले में बाढ़ में […]

You May Like