वियतनाम में चक्रवाती तूफान ‘वुटिप’ ने मचाई तबाही, तीन लोगों की मौत

हनोई, 14 जून (वार्ता) वियतनाम के मध्य क्षेत्र में शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान ‘वुटिप’ के कारण भारी वर्षा होने से अचानक बाढ़ आ गयी है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी।

वियतनाम समाचार एजेंसी ने शनिवार को बताया कि क्वांग ट्राई प्रांत के त्रियू फोंग जिले में बाढ़ में कई लोग फंस गये। खोज एवं बचाव अभियान के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी। हाई लांग जिले में एक अन्य व्यक्ति डूब गया जबकि क्वांग बिन्ह प्रांत में चार लोग लापता हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 21 हजार हेक्टेयर से अधिक चावल की खेती, हजारों हेक्टेयर सब्ज़ियां, जलीय कृषि तालाब और घर जलमग्न हो गये हैं। इसके अलावा, बाढ़ के पानी में हज़ारों मुर्गियां मर गयी हैं और यातायात बाधित हो गया है।

बाढ़ से बचने के लिए निचले इलाकों और पहाड़ी इलाकों के लोग सुरक्षित स्थान पर चले गये हैं। नदियों का जलस्तर हालांकि धीरे-धीरे कम हो रहा है।

Next Post

अमेरिकी मदद से ईरान के जवाबी हमलों को निष्क्रिय कर रहा इजरायल

Sat Jun 14 , 2025
यरूशलम, 14 जून (वार्ता) इजरायल ईरान की ओर से जवाबी में हमले में दागीं मिसाइलों को अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली और एक नौसैनिक विध्वंसक की मदद से निष्क्रिय कर रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने शुक्रवार को आरआईए नोवोस्ती को बताया कि अमेरिका ने इजराइल को ईरान की मिसाइलों को […]

You May Like