बरगवां बाईपास में लगा रहा घंटो जाम

सिंगरौली। बरगवां-गड़ेरिया बाईपास मार्ग में एक भारीभरकम मशीन प्रवेश कर गई, जहां मशीन खराब होने के कारण ऑटो वाहन से टोचन कराया जा रहा था। जिसके चलते उक्त मार्ग में लम्बा जाम लग गया। आलम यह रहा कि करीब 1 किलोमीटर दूर तक दोनों साईड वाहनों की लम्बी लाइने लग गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी बरगवां पुलिस अमले के साथ पहुंच डेढ़ घंटे बाद आवागमन बहाल कराने में सफल रहे । इस दौरान कई बहने भी अपने भाई के यहां राखी बांधने जा रही थी, वह भी इस जाम में फंस गई।

Next Post

राखी बांधने जेल पहुंचीं बहनें, भाई से मिले बिना मायूस लौटीं

Fri Aug 28 , 2026
सिंगरौली । रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की उम्मीद लेकर जेल पहुंचीं कुछ बहनों को निराश होकर लौटना पड़ा। बहनों का आरोप है कि उन्हें अपने बंदी भाइयों से मिलने और राखी बांधने का अवसर नहीं दिया गया। भावुक माहौल में कई बहनें जेल […]

You May Like