विहिप बजरंग दल ने बांग्लादेश का पुतला जलाया

इंदौर:बांग्लादेश के हिंसक और बर्बर इस्लामी जिहाद का मालवा मिल चौराह पर पुतला दहन किया गया. विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रचार प्रमुख अन्नू गेहलोत ने बताया बांग्लादेश में सता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं और उनके निशाने पर हिंदूओं के मंदिर, व्यावसायिक केंद्र, महिलाएं, संपत्ति, शासकीय कर्मचारी, पत्रकार ही रहते हैं. हिंदू प्रताड़ना की वीभत्स घटनाएं प्रति सप्ताह होती रहती हैं.

परंतु गत सप्ताह मेमनसिंह जिले के भालुका में ऐसी घटना हुई है। जिसने पूरी मानवता को लज्जित किया है. एक सामान्य हिंदू श्रमिक दीपू दास पर ईशनिंदा का झूंठा आरोप लगाया गया. एक बड़ी भीड़ ने पीट पीट कर उसकी नृशंस हत्या कर दी. यह सारा घटनाक्रम पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने हुआ और उन्होंने इसे रोकने की कोई चेष्टा नहीं की।

बांग्लादेश का पूरा प्रशासन और समाज हिंसक और बर्बर इस्लामी जिहादी तत्वों के हिंदू विरोधी नंगे नाच पर मौन साधे हुए ह. अल्पसंख्यकों के मानवीय अधिकारों का ऐसा खुला हनन किसी भी सभ्य समाज में मानवता के विरुद्ध गंभीर अपराध है. इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बद्रीनाथ जिले द्वारा , मालवा मिल चौराहा पर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया. इस पुतला दहन में मुख्य रूप से उपस्थित गन्नी चौकसे, रमेश चौकसे, जयेश मौर्य, अंकित मौर्य, उत्तम वाडिया, आकाश हेडवे ,जितेश राय, मनोज यादव, कृष्ण कोकर ,सुरेंद्र होवाल,अन्नू गेहलोत आदि उपस्थित थे.

Next Post

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया

Wed Dec 24 , 2025
विशाखापत्तनम 23 दिसंबर (वार्ता) वैष्णवी शर्मा और श्रीचारणी (दो-दो विकेट) के साथ क्षेत्ररक्षकों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद शेफाली वर्मा (नाबाद 69 ) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 49 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। इसी […]

You May Like