जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कृषि नगर में लुटेरे ने एक युवक से पता पूछा और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है ।
पुलिस के मुताबिक रविवार को अभय पटेल 19 वर्ष निवासी नेता कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि सुबह 8 बजे बडे पापा के घर सुभाष नगर से पैदल अपने घर आ रहा था.
सीएम राईज स्कूल के बाजू से कृषिनगर रोड अधारताल पहुंचा, तभी एक व्यक्ति एक्सिेस स्कूटी से उसके पास आया एवं उससे किसी का पता पूछते हुये अचानक उसके हाथ से मोबाईल झपट्टा मारकर छीन लिया एवं तेजी से भाग गया।
