समर्थन मूल्य पर चना-मसूर खरीदी के लिए छतरपुर में 15 केंद्र स्थापित

छतरपुर। मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत जिले में चना एवं मसूर का उपार्जन 28 मई 2026 तक किया जाएगा।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि जिला उपार्जन समिति द्वारा सत्यापित रकबे के आधार पर जिले की विभिन्न तहसीलों में कुल 15 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर पंजीकृत किसान अपनी उपज निर्धारित अवधि में बेच सकेंगे।

भारत सरकार द्वारा एफएक्यू गुणवत्ता के चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल तथा मसूर का 7000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीदी निर्धारित मानकों के अनुसार की जाएगी।

तहसीलवार बनाए गए उपार्जन केंद्रों में गौरिहार, चंदला, छतरपुर, नौगांव, बक्सवाहा, बड़ामलहरा, महाराजपुर, राजनगर, लवकुशनगर और बिजावर की सेवा सहकारी समितियां शामिल हैं।

कलेक्टर ने सभी केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने किसानों से समय-सीमा के भीतर उपज विक्रय कर समर्थन मूल्य का लाभ लेने की अपील की है।

Next Post

रसूखदार कारोबारी पर दुष्कर्म की एफआईआर

Wed Apr 8 , 2026
जबलपुर। घमापुर क्षेत्र में एक रसूखदार केक व्यापारी द्वारा शादी का झांसा देकर युवती को अपने जाल में फंसाया और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। इस मामले को लेकर मंगलवार रात घमापुर थाने में घंटों हंगामा चला, जहाँ राजनीतिक रसूख के दम पर मामले को दबाने की कोशिश […]

You May Like