कन्हैया पेट्रोल पंप के सामने मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल चौराहा स्थित कन्हैया पेट्रोल पंप के सामने रविवारको एक अज्ञात व्यक्ति का शव रविवार सुबह लावारिस हालत में पड़ा मिला.सूचना पर सिटी कोतवाली से आरक्षक प्रदीप कुमार, मनोज पांडे और आरक्षक राजेश ठाकुर मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को उठवाकर जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया है.प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था. अज्ञात कारणों से उसकी मौत हुई है.फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है. मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.पुलिस मौत के सही कारणों की जांच कर रही है.

Next Post

साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या का भी तोड़ा रिकॉर्ड

Sun May 17 , 2026
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में साई सुदर्शन सबसे तेज 300 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। IPL 2026 के 60वें मुकाबले में एक बार फिर साई सुदर्शन ने नया इतिहास रच दिया। शनिवार को गुजरात टाइटंस […]

You May Like