अब 26 तक द्वि‍तीय परीक्षा के लिए कर सकेंगे आवेदन

जबलपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार को विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 26 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस संबंध में मंडल ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश के सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 थी। अब विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 26 अप्रैल तक हाईस्‍कूल एवं हायर सेकंडरी द्वि‍तीय परीक्षा के आवेदन कर सकते हैं। शेष नियम-निर्देश पूर्ववत रहेंगे।

Next Post

रिकॉर्ड डिजिटलीकरण में गंभीर लापरवाही, दो पटवारी निलंबित

Fri Apr 24 , 2026
जबलपुर:राजस्व विभाग की महत्वाकांक्षी योजना ‘लिगेसी रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण’ के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही बरतने पर जबलपुर जिले के दो पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस महत्वपूर्ण कार्य में उदासीनता दिखाने और रिकॉर्ड की जांच न करने के कारण पाटन तहसील के पटवारी देवेंद्र पटेल […]

You May Like

मनोरंजन