जबलपुर:नगर निगम कार्यालय में आयोजित सदन की बजट विकास के मुद्दे पर गरमाई रही। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगम द्वारा तैयार ऐतिहासिक बजट शहर को विकसित और महानगर बनायेगा।
उन्होंने काम गिनाते हुए कहा कि पिछले 2.5 वर्षो में 1200 करोड़ रूपये के विकास कार्य शहर में हुए हैं और अगले ढ़ाई वर्षो में 3000 करोड़ रूपये के कार्य कराये जायेगें। उन्होंने यह भी बताया कि 479 करोड़ रूपये की लागत से सिर्फ सडक़, नाला-नालियों के निर्माण कार्य कराये गए हैं, इसके साथ-साथ स्वच्छता के साथ- साथ योजनाओं के अंतर्गत भी करोड़ों रूपये के विकास के कार्य कराये गए हैं। उन्होंने कहा जबलपुर शहर भी महानगर के रूप में दिखाई देगा।
उधर,विपक्ष ने दो टूक कह दिया कि मंत्री के काम तो दिखाई दे रहे है लेकिन महापौर के विकास के काम तो ढूंढे नहीं दिख रहे है। कांग्रेस पार्षद अनुपम जैन ने भाजपा व लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि जबलपुर शहर में मंत्री द्वारा जो कार्य कराए जा रहे हैं वो तो सभी को दिखाई दे रहे हैं।
लेकिन महापौर का ऐसा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य अभी तक सामने नहीं आया है जो कि शहर विकास की दृष्टि से फायदेमंद हो।
महापौर ने बताया कि नगर निगम सदन आसंदी के माध्यम से अध्यक्ष रिकुंज विज ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऐतिहासिक एवं विकासोन्मुख बजट को उपस्थित सभी सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पारित करने की घोषणा की
