ठंडी हवाएं बढ़ा रहीं ठिठुरन

जबलपुर। पारे में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। इसके साथ ही पहाडी इलाकों मेंं हो रही बर्फवारी के चलते ठंडी हवाएं चल रही है। शहर शीतलहर की चपेट में है। दिन में तो धूप खिलने से ठंड से राहत है लेकिन सुबह और शाम ढलते ही ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 90 और शाम को 54 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्व हवाएं 3 से 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो एक पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर पाकिस्तान एवं निकटवर्ती पंजाब क्षेत्र के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी की ऊँचाई पर, एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के रूप में स्थित है। इसके साथ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर उत्तर में अवस्थित है। हरियाणा के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग 241 किमी/घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएँ बह रही है।

Next Post

गुमे मोबाइल पाकर खिले धारकों के चेहरे

Fri Jan 9 , 2026
जबलपुर। गुमे मोबाइल पाकर धारकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा सायबर सेल द्वारा तलाशे गये गुम हुए 82 मोबाईल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये के मोबाईल धारको को वापिस किए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन