मंदिर में चोरी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, रिकार्ड पेश करने के निर्देश

जबलपुर: न्यू शोभापुर तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। जस्टिस देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ ने प्रकरण का रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की है।दरअसल यह मामला जबलपुर की शोभापुर कॉलोनी निवासी लता कुशवाहा, नारायण प्रसाद यादव, किरण तिवारी, बंटी उर्फ जितेन्द्र रजक, आशीष शर्मा, सहित अन्य की ओर से दायर किया गया है।

जिसमें कहा गया है कि उक्त हनुमान मंदिर में 20 व 21 जनवरी 2024 की दरमियानी रात को चोरी हुई थी। रांझी पुलिस थाने में 21 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चोरी करने वालों ने मंदिर के ग्रिल, दान पेटी व मंदिर का टीन शेड भी उखाड़ ले गये थे। जिसका फुटेज सीसीटीवी रिकॉर्ड भी है।

व्हीकल फैक्ट्री तक गाड़ी में समस्त चोरी के सामान रख कर चले गये, इसका फुटेज भी दिख रहा है। कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। सुनवाई पश्चात न्यायालय ने उक्त निर्देश दिये। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता विद्याशंकर मिश्रा, नवीन विश्वकर्मा, राघवेन्द्र झा व अनकेश मिश्रा ने पक्ष रखा।

Next Post

अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में पास हुआ ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’

Fri Jul 4 , 2025
वाशिंगटन 04 जुलाई (वार्ता) अमेरिका में कांग्रेस (संसद) के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कर और खर्च में कटौती करने वाले ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को पास कर दिया। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में विधेयक के समर्थन में 218, जबकि विरोध में 214 लोगों ने […]

You May Like