भरतपुर में सेना के गोला बारुद डिपो के ऊपर संदिग्ध द्रोण दिखे

भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में सेना के अति संवेदनशील हथियार डिपो के ऊपर आसमान में करीब एक हजार मीटर की ऊंचाई पर उड़ते छह संदिग्ध ड्रोन देखे गये।

सेना के जवानों ने इन ड्रोन का पीछा करने की कोशिश की तो देखते ही देखते ड्रोन गायब हो गए। सेवर थाना क्षेत्र स्थित हथियार डिपो के ऊपर आसमान में हुई इस हरकत के बारे में पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 25 जनवरी की रात करीब 10 बजे ड्रोन उड़ने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सेना के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस के उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।

 

Next Post

मुर्मु ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष कोस्टा, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष डेर लेयेन के सम्मान में किया भोज का आयोजन

Wed Jan 28 , 2026
नयी दिल्ली (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार राष्ट्रपति भवन में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथियों यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के सम्मान में भोज का आयोजन किया। श्रीमती मुर्मु ने यूरोपीय संघ के नेताओं का स्वागत करते हुए […]

You May Like