बेलवा बायपास किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, लगाया जाम

रीवा। मनगवां क्षेत्र के बेलवा पेकान बायपास के पास सोमवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पथराहा गांव के रहने वाले विनीत साकेत के रूप में हुई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। शव की हालत देख लोगों ने हत्या की आशंका जताई और बायपास पर बैठकर विरोध शुरू कर दिया।

पीड़ित पक्ष की मांग थी कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाए और मौके पर जिला कलेक्टर को बुलाया जाए। करीब 1 घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

 

*4 दिन से लापता था युवक*

 

मिली जानकारी के मुताबिक विनीत पिछले कई दिनों से घर से गायब था। सोमवार को उसका शव बायपास के किनारे पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर परिजनों को हत्या की आशंका है। माना जा रहा है कि युवक की मौत करीब 4 दिन पहले हुई होगी। अभी हत्या के कारण और आरोपियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

 

*बाइक भी मिली घटनास्थल से*

खबर मिलते ही मनगवां थाना प्रभारी, एएसपी और एसडीओपी सुमित समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने क्षेत्र की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस बाइक और अन्य सबूतों के आधार पर जांच में जुटी है।

 

*आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन*

अधिकारियों ने परिजनों से चर्चा कर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग सड़क से हटे और यातायात सामान्य हुआ।

 

*अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार*

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। पुलिस मामले को हत्या मानकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Next Post

स्काईहॉप एविएशन इलेक्ट्रिक सीप्लेन के विकल्प पर कर रहा विचार, नार्वे की नोएमी एयरोस्पेस के साथ किया एमओयू

Mon Aug 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) देश के पहले समर्पित सीप्लेन ऑपरेटर स्काईहॉप एविएशन ने भारत और व्यापक रूप से दक्षिण एशियाई क्षेत्र में इलेक्ट्रिक सीप्लेन के संचालन की संभावनाओं का अध्ययन करने के लिए नार्वे की कंपनी नोएमी एयरोस्पेस के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। स्काईहॉप […]

You May Like