मैहर :प्रशासक मां शारदा देवी मंदिर प्रबंधक समिति जिला मैहर और एसडीएम मैहर दिव्या पटेल ने समिति के सदस्य सचिन मिश्रा के विरुद्ध निविदाकार महेश चौरसिया निवासी वार्ड क्रमांक 11 द्वारा की गई लिखित शिकायत को संज्ञान में लेकर संबंधित सदस्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संबंधित सदस्य को 24 घंटे के भीतर लिखित में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी नोटिस में कहा गया है कि क्यों न आपको मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति मैहर के अशासकीय सदस्य पद से पृथक करने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग भोपाल को लेख किया जाये। प्रस्तुत जबाव संतोषप्रद नहीं होने पर संबंधित के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
Next Post
प्याज की खरीदी में बिचौलिए सक्रिय
Sun May 24 , 2026
सतना:जिले में लगातार प्याज की ऊपज बढ़ती जा रही है लेकिन मंडी में प्याज बिकने के लिए नहीं पहुंच है इसकी वजह बीच में प्याज की बिक्री बिचौलिए कर रहे है और प्याज की मुख्य कीमत बिचौलिए खा रहे है। मंडी बहुत दिनों से प्रयास कर रही है कि किसान […]

You May Like
-
7 months ago
नागरिकों ने लिया सतत जीवनशैली अपनाने का संकल्प
-
1 year ago
10 वीं की टॉपर प्रज्ञा करेंगी UPSC की तैयारी
-
4 months ago
अतिक्रमित नालों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
-
2 years ago
शादी समारोह में बालक की गोली लगने से मौत
-
11 months ago
लक्ष्य सेन ने सत्र का पहला खिताब जीता