
बदनावर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा जारी प्रदेश स्तरीय सूची में ग्राम ढोलाना, तहसील बदनावर, जिला धार निवासी दिनेश बामनिया को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
दिनेश बामनिया लंबे समय से संगठन एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने संगठनात्मक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से की। इसके बाद वे भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में तीन बार दायित्व संभाल चुके हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में भी उन्होंने तीन बार जिला महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई है।
इसके अलावा बामनिया रविदास समाज धार के जिला अध्यक्ष तथा संत रविदास समाज के प्रदेश महासचिव का दायित्व भी संभाल चुके हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश सूची में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में नाम शामिल होने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।
