महापौर ने परिषद अध्यक्ष को लिखा पत्र

सतना : नगर निगम की परिषद की बैठक को आयोजित हुए लंबा अंतराल बीत रहा है. जिसे देखते हुए एक ओर जहां महापौर ने परिषद अध्यक्ष को पत्र लिखकर अनुरोध किया है. वहीं दूसरी ओर कांगे्रस पार्षदों ने भी निगमायुक्त से भेंट कर परिषद का सम्मिलन बुलाने की मांग की गई.महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी का पत्र लिखकर ननि की परिषद की बैठक आहूत करने का अनुरोध किया है.

महापौर द्वारा लिखे पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि ननि सीमा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों जनहित से संबंधित विषयों निगम की प्रशासनिक वित्तीय गतिविधियों और कार्यों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए ननि परिषद की बैठक आहूत किया जाना आवश्यक है. जिससे परिषद के समक्ष लंबित और नवीन महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके. इसी कड़ी में बैठक को अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में सुविधानुसार तिथ और समय निर्धारित करने का अनुरोध भी किया गया है.
कांग्रेस पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन
ननि परिषद में नेता प्रतिपक्ष रावेंद्र सिंह मिथिलेश के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने गुरुवार को निगमायुक्त डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा से भेंट की. इस दौरान निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कंाग्रेस पार्षदों द्वारा अतिशीघ्र परिरूाद की बैठक बुलाने की मांग की. कांग्रेस पार्षदों के अनुसार वार्डों के विभिन्न विकास कार्य, संपत्ति कर, विउद्युत पोज एवं विद्युत सामग्री, शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण, सीवर लाइन, रैमकी कंपनी के कार्य और शुद्ध पेयजल जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा परिषद की बैठक में ही की जा सकती है.

Next Post

कंपनी में फर्जीवाड़ा कर लगाया लाखों का चूना

Fri Oct 9 , 2026
सतना: सीमेंट कंपनी से संबद्ध ठेका कंपनी में कार्यरत दो कर्मचारियों ने फर्जीवाड़ा करते हुए लाखों रुपए निकाल कर उन्हें अपने रिश्तेदारों के खाते में जमा करा दिए. मामले की शिकायत मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने बालाघाट निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.कोतवाली थाना […]

You May Like