नवागत कलेक्टर मृणाल मीणा ने संभाला पदभार, कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों से किया परिचय 

छतरपुर। नवागत कलेक्टर मृणाल मीणा ने गुरुवार सुबह कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर छतरपुर कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासनिक कार्यों की प्रारंभिक जानकारी ली।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नमः शिवाय अरजरिया, अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नवागत कलेक्टर का स्वागत करते हुए जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

कलेक्टर मृणाल मीणा ने कहा कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन और आमजन तक उनका लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पत्रकारों ने भी जिले की प्रमुख समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

पत्रकारों ने उठाए प्रमुख मुद्दे

राजस्व प्रकरणों का समय पर निराकरण।

गौशालाओं का बेहतर संचालन व आवारा गोवंश की समस्या।

अवैध उत्खनन पर रोक।

नगर पालिका की सफाई, पार्किंग और पेयजल व्यवस्था।

जिला अस्पताल की स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस व्यवस्था।

जल विहार मेले का स्थान परिवर्तन व बनर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट की पुनः शुरुआत।

स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार।

Next Post

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर पकड़ाया, किया 1.30 लाख का मादक पदार्थ जब्त 

Thu Aug 6 , 2026
इंदौर. हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1.30 लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर बरामद हुई है. आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है. पुलिस अब उससे मादक पदार्थ की सप्लाई के स्रोत […]

You May Like