
सीधी । जिले के बहरी और कुबरी के बीच पड़रिया गांव में सड़क किनारे कार में दोपहर आग लग गई लेकिन मौके पर कोई व्यक्ति नही दिखा। एनएच-39 पर बहरी-कुबरी के बीच एक कार में आग लगी हुई दिखाई दी। मौके की तस्वीर के अनुसार कार धू-धू कर जलती नजर आ रही है, जबकि आसपास तत्काल कोई व्यक्ति मौजूद दिखाई नहीं दे रहा था। कार का चालक कहां है या यह अभी स्पष्ट नहीं है। चालक के संबंध में स्थिति की जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। घटना बहरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। कार में आग लगाई गई या खुद लगी, क्या कारण था सब जांच के उपरांत पता चलेगा। फिलहाल आग लगने के कारण और कार में सवार लोगों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच किए जाने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
