सिवनी :अब इसी मंगलवार से होगी शुरुआत/ आम नागरिकों की शिकायतों, समस्याओं एवं मांगों के त्वरित, पारदर्शी एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने जिले में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के संबंध में आदेश जारी किया है। यह व्यवस्था इसी मंगलवार से प्रभावी होगी। इसके तहत अब ग्राम पंचायत से लेकर अनुभाग स्तर तक जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी समस्याओं पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
आदेश के अनुसार जिले के सभी अनुभागों में प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 बजे से जनसुनवाई समाप्त होने तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में अनुभाग स्तरीय जनसुनवाई होगी। इसमें ब्लॉक एवं अनुभाग स्तर के सभी संबंधित विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे और अपने विभाग से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों की सुनवाई कर नियमानुसार
