भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: एक और महिला की मौत, आंकड़ा पहुंचा 15

इंदौर: भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से लोगों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सुबह एक और दुखद खबर सामने आई, जब उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया. इसके साथ ही इस मामले में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार भागीरथपुरा पुरानी पुलिस चौकी के पास रहने वाली 60 वर्षीय महिला की तबीयत दूषित पानी पीने के बाद अचानक बिगड़ गई थी.

परिजन उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ. स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों की सलाह पर महिला को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया. वहां भी लगातार उपचार के बावजूद उसकी हालत संभल नहीं सकी और सुबह उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि महिला पिछले कुछ दिनों से उल्टी-दस्त और तेज कमजोरी से परेशान थी.

डॉक्टरों ने भी शुरुआती जांच में दूषित पानी से संक्रमण की आशंका जताई थी. मृतका के परिवार में पति और एक बेटा है. गौरतलब है कि भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की आपूर्ति के बाद बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए हैं. अब तक 14 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ चुकी थी, जबकि ताजा मौत के बाद यह आंकड़ा 15 पर पहुंच गया है.

Next Post

कड़कड़ाती ठंड में बेजुबानों की जीवन-रक्षा, युवाओं की पहल से बेगमगंज में बना गौ-रैन बसेरा

Fri Jan 2 , 2026
बेगमगंज:कड़ाके की ठंड में जहां आमजन गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं बेजुबान जानवर ठंड से बचने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। ठंड और सहारे के अभाव में कई बेजुबान असमय काल के गाल में समा जाते हैं। ऐसी स्थिति में नगर के तीन […]

You May Like