डीआरएम कार्यालय में फॉल्स सीलिंग गिरी, बाल बाल बचे कर्मी 

जबलपुर। डीआरएम कार्यालय में आज उस समय हड़कंप मच गया जब हॉल क्रमांक- ई में बनी फॉल्स सीलिंग अचानक नीचे गिर गई। यह घटना उस समय हुई जब वहां कई लिपिक अपने काम में व्यस्त थे। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी कर्मचारी हताहत नहीं हुआ, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ इस घटना से बुरी तरह दहशत में है। कुछ महीने पहले ही इस भवन का निर्माण और नवीनीकरण का कार्य पूरा किया गया था, लेकिन पहली बारिश झेलने से पहले ही गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भवन निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता खराब होने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि यदि यह घटना थोड़ी देर पहले होती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

​निर्माण कार्य में गुणवत्ता की बड़ी लापरवाही उजागर

​रेलवे परिसर जैसे महत्वपूर्ण सरकारी भवन में इतने कम समय में फॉल्स सीलिंग का गिरना निर्माण कार्य की पोल खोल रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि अभी कुछ महीने पहले ही यह हिस्सा बनकर तैयार हुआ था। पहली बारिश के दौरान ही छत का गिरना यह साबित करता है कि काम के दौरान मानकों का पालन नहीं किया गया। फिलहाल कर्मचारी डरे हुए हैं कि कहीं भवन का कोई अन्य हिस्सा भी जोखिम भरा न हो। उच्च अधिकारियों को इसकी तत्काल जांच करानी चाहिए ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

Next Post

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की सौजन्य भेंट

Tue Jul 7 , 2026
नई दिल्ली,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like