
गोविंदनगर। सरस्वती ग्रामोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिशु वाटिका में आज शिशु नगरी कार्यक्रम सृजन का भव्य आयोजन किया गया। इसके साथ प्राथमिक विभाग द्वारा बाल मेला भी आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाल मेले में बच्चों द्वारा स्वनिर्मित व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिनका उद्घाटन थाना प्रभारी विजय सनस, विद्यालय समिति अध्यक्ष अनिल बरौलिया एवं धर्मेंद्र गुर्जर ने किया। अतिथियों ने शिशु वाटिका की 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। नन्हे भैया-बहिनों ने पंच परिवर्तन विषय पर मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं। अभिभावकों की सहभागिता भी आकर्षण का केंद्र रही। अंत में सभी प्रतिभागियों को उपहार दिए गए। लगभग 1500 लोगों की उपस्थिति से आयोजन अत्यंत सफल रहा।
