
नवभारत न्यूज
रीवा, 5 जनवरी, एक आदतन अपराधी ने बुजुर्ग को जमीन में पटका और मोबाइल लूटकर फरार हो गया. मामले में पीडि़त बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है. दरअसल यह खुलासा आज सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू नें किया.
थाना प्रभारी के मुताबिक दो दिन पूर्व बांसघाट मोहल्ला निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग पैदल ही अपने घर की ओर जा रहे थे तभी आरोपी युवक नें धक्का देकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और मोबाइल लूटकर फरार हो गया. इलाके में दिनदहाडे हुई लूट की इस घटना के बाद पीडि़त की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस नें मामले को गंभीरता से लेते हुये वारदात को अंजाम देने वाले पड़ोस के कबाडी मोहल्ला निवासी अमन लोनिया को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया कि आरोपी आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ पूर्व से कई अपराध दर्ज है और उसी नें बुजुर्ग से मोबाईल की लूट भी की थी फिलहाल आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है और लूट का अपराध दर्ज कर आज न्यायालय में पेश किया जाएगा.
बहुती जल प्रपात घूमने गए युवक से मारपीट कर लूट
मऊगंज जिले के बहुती पर्यटक स्थल घूमने गए युवक से मारपीट कर मोबाइल व पैसे की लूट किए जाने का मामला सामने आया है. वही घटना के बाद पीडि़त युवक जब नईगढ़ी थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो उसे खाली हाथ वापस लौटा दिया गया. इसके बाद युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. घटना के संबंध में पीडि़त पुसपेन्द्र जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पूर्व दोपहर में करीब 3 बजे बहुती जल प्रपात घूमने गया था इस दौरान उसके साथ गिल्लू जायसवाल भी था. बहुती प्रपात में दोनों मोवाइल से फोटो खींच रहे थे तभी मोटर सायकल में सवार होकर तीन की संख्या मे अज्ञात लडक़े आकर मारपीट कर मोबाइल और दो हजार रुपए लुट कर फरार हो गए . घटना के बाद पीडि़त युवक पुष्पेंद्र जायसवाल सीधे नईगढ़ी थाने पहुंचा जहां इसकी शिकायत तक दर्ज नहीं की गई और थाने से वापस कर दिया गया. जिसके बाद युवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय मऊगंज पहुंचा है और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकडऩे की गुहार लगाई है.
