
स्कूलो का कलेक्टर ने बदला समय, अब 10 बजे से लगेगीं स्कूल, समूचा विंध्य कोहरे और ठंड के चपेट में
नवभारत न्यूज
रीवा, 5 जनवरी, रविवार को एक बार फिर घना कोहरा छाया रहा. सुबह शहर कोहरे की चादर से ढक़ा रहा और दिन भर कोहरा-धुंध बने रहने के कारण सूर्यदेव के दर्शन नही हुए. दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आने के कारण गलन भरी ठंड बनी रही. रात का न्यूनतम तापमान जहा 7.8 डिग्री रहा, वही अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रहा. दोपहर बाद ठंड हवाओ ने गलन भरी ठंड और बढ़ा दी. बढ़ती ठंडे को देखते हुए कलेक्टर ने नर्सरी से लेकर कक्षा 8 वीं तक की समस्त शालाओ का संचालन सुबह 10 बजे से कर दिया है.
गौरतलब है कि अन्य दिनो के अपेक्षा रविवार को तापमान में गिरावट के साथ दिन भर गलन भरी ठंड बनी रही. घना कोहरा सुबह रहा, हालत यह थी कि 10 फुट की दूरी पर कुछ दिखाई नही दे रहा था. सुबह 12 बजे तक यही स्थिति रही और उसके बाद कुछ कोहरा कम हुआ, लेकिन दिन भर घने कोहरे के साथ धुंध बनी रही. लोग ठंड से कापते नजर आए और आग जलाकर बैठे रहे ताकि ठंड से बच सके. अन्य दिनो के अपेक्षा रविवार को दिन भर सडक़ो पर चहल-पहल कम रही. लोग ठंड से बचने के लिये घरो में दुबके रहे. दोपहर तक लगा कि कोहरा हट जाएगा लेकिन कोहरा नही छटा और दिन भर बना रहा. शाम ढ़लने के बाद फिर से कोहरा शुरू हो गया. सुबह रेलवे स्टेशन से निकलने वाले आटो को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई, सामने कुछ दिखाई नही दे रहा था. कोहरे के वजह से पडऱा के पास रेलवे ओवर ब्रिज में एक कार डिवाइडर से टकरा गई. इस ठंड का पहला ऐसा दिन था जब घना कोहरा दिन भर छाया रहा. मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक दो दिनो में तापमान में गिरावट के साथ इसी तरह से कोहरा बना रहेगा और ठंड से अभी राहत नही मिलेगी.
विलम्ब से पहुंची रेवांचल और रीवा-नई दिल्ली
घने कोहरे के कारण इस समय सभी ट्रेने अपने निर्धारित समय से विलम्ब पर पहुंच रही है. सुबह रीवा-बिलासपुर दो घंटे विलम्ब से साढ़े 7 बजे रीवा रेलवे स्टेशन पहुंची. इसी तरह रेवांचल एक्सप्रेस भी 1 घंटे विलम्ब से पहुंची. जबकि रीवा-नईदिल्ली आनन्द बिहार ट्रेन पौने 4 घंटे विलम्ब से दोपहर 2.50 पर रीवा पहुंची. दरअसल इस समय घना कोहरा पड़ रहा है जिसके कारण सभी ट्रेने लेट हो रही है. रीवा-नई दिल्ली पिछले कई दिनो से लेट पहुंच रही है. उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे के कारण सबसे लेट पहुंचती है. जिस तरह से रीवा-सतना में कोहरा था उसके कारण रेवांचल भी लेट हुई. जब तक इस तरह कोहरा रहेगा तो ट्रेने लेट ही होती रहेगी.
