
धार । नारी शक्ति वंदन अधिनियम को कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा रोके जाने के विरोध में शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में महिला जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला सम्मेलन को केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने संबोधित किया
विपक्ष के महिला विरोधी चेहरे को उजागर करने व विपक्षी दलों को करारा जवाब देने के लिए आयोजित इस सम्मेलन के पश्चात जिला स्तर पर विशाल जन आक्रोश महिला पदयात्रा रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में माताएं बहनें सम्मिलित हुई। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोलंकी मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती सुनीता दुबे व सोनाली श्रीवास्तव भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राखी राय जिला मंत्री आरती पटेल निर्मला हटीला पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी गायत्री पुरोहित प्रज्ञा ठाकुर जमना भूरिया महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष निशा शर्मा डाली जाधव मीना दुबे राजश्री रावत एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की उपस्थिति में नगर की सड़कों पर न्याय की गूंज सुनाई दी। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
