वाशिंगटन। अमेरिका और चीन दुनिया की दो बड़ी आर्थिक ताकतें हैं और ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है। इस बैठक में ट्रेड वॉर और टैरिफ, AI और सेमीकंडक्टर, ग्लोबल सप्लाई चेन, ऊर्जा और जलवायु जैसे अहम मुद्दे चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं।
दोनों देशों के बीच होने वाले फैसलों का असर सिर्फ अमेरिका और चीन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारत समेत कई देशों के व्यापार और वैश्विक बाजारों पर भी पड़ सकता है। वहीं डॉलर और वैकल्पिक भुगतान प्रणालियों को लेकर होने वाली बातचीत भी भविष्य के वैश्विक व्यापार के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।
आखिर ट्रंप-शी की इस मुलाकात से दुनिया की अर्थव्यवस्था किस दिशा में जा सकती है
