वाइन शॉप के बाहर चले लात-घूंसे और डंडे

इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के ईश्वरी ग्रींस स्थित वाइन शॉप के बाहर देर रात शराब के नशे में धुत युवकों के बीच विवाद और जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. शराब पीने के बाद मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया, जिसमें युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडे चला दिए. पूरी घटना का राहगीरों ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजेंद्र नगर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपी पुलिस वाहन का सायरन सुनते ही मौके से भाग खड़े हुए.

घटना कल देर रात ईश्वरी ग्रींस वाइन शॉप के ठीक सामने की है. वहां शराब पीने के दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत युवक सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए. वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अंधाधुंध लात-घूंसे बरसाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान एक सिरफिरे युवक ने दूसरे पर डंडे से भी हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सड़क पर हो रहे इस ड्रामे को देखकर राहगीरों का जमावड़ा लग गया और कुछ लोगों ने पूरी वारदात को कैमरे में कैद कर लिया.

घटना की सूचना जैसे ही नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मिली, राजेंद्र नगर पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई. पुलिस बल सायरन बजाते हुए जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचा, सड़क पर उपद्रव मचा रहे आरोपी भागने लगे. पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और मारपीट में शामिल कुछ संदिग्ध युवकों को मौके से ही हिरासत में ले लिया. राजेंद्र नगर थाना पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Next Post

शिवपुरी में 14 साल की किशोरी के पेट में बालों का गोला, 90 फीसदी पेट घेरा तो डॉक्टरों ने खोला पेट

Mon Sep 14 , 2026
शिवपुरी: महीनों से पेट दर्द, उल्टी और भूख कम लगने की शिकायत को शायद एक सामान्य पेट की बीमारी समझा जा रहा था, लेकिन जब जांच हुई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। 14 साल की किशोरी के पेट में बालों का ऐसा बड़ा गुच्छा जमा था, जिसने पेट का […]

You May Like