बारामती में हिट-एंड-रन दुर्घटना में ग्राम सेवक की मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

पुणे, (वार्ता) महाराष्ट्र में बारामती तालुका के जलगांव के.पी. गांव की सीमा से गुजरने वाले राज्य राजमार्ग पर सोमवार रात एक ग्राम सेवक की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई।

यहां पहुंची एक रिपोट के अनुसार घटना तब हुई जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को भीषण टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना से स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया, जिन्होंने सड़क जाम कर दिया।

मृतक की पहचान भीलारवाड़ी निवासी मधुकर धोंडीबा जगताप के रूप में हुई है। वे मेदाद ग्राम पंचायत में ग्राम सेवक के रूप में कार्यरत थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्पीड ब्रेकर न होने के कारण इस राज्य राजमार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

बाद में अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सड़क पर जल्द ही स्पीड ब्रेकर लगाने का आश्वासन दिए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

 

Next Post

नर्स बहू को बनाया उगाही का जरिया, लोन लिया, एटीएम छीना और घर से निकाला

Wed Mar 11 , 2026
जबलपुर: अधारताल इलाके में सरकारी नर्स को उसके ससुराल वालों ने उगाही का जरिया बना लिया। पहले दबाव डालकर 10 लाख का लोन कराया और जब मन नहीं भरा तो चरित्र पर लांछन लगाकर मारपीट करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, […]

You May Like