शिक्षक भर्ती दस्तावेज सत्यापन 19 से 21 तक 

सिंगरौली। जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली द्वारा प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए 10 सदस्यीय जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। यह आदेश 17 जुलाई को जारी किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल एवं कर्मचारी चयन मंडल, म.प्र. द्वारा जारी निर्देशों के पालन में यह कार्रवाई की गई है।

आदेश के अनुसार शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बैढ़न में दो सत्यापन केंद्र बनाए गए हैं, जहां 19 जुलाई से 21 जुलाई तक अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। समिति में श्रीमान सिंह डीवीसी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सदस्य के रूप में प्रणवेश द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र पटेल, राजेन्द्र कुमार उपाध्याय, भवानी प्रसाद तिवारी, राकेश कुमार गोस्वामी, देवी प्रसाद द्विवेदी एवं रामभुवन कोल, धर्मराज पनिका एवं अनिकेत सिंह गोड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें पूछताछ सहयोगी के रूप में तैनात किये गये हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित अवधि में सत्यापन केंद्र पर उपस्थित रहकर कर्मचारी चयन मंडल द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

००००००

Next Post

जेपीसी का विधेयकों पर रिपोर्ट टालना सरकार की विफलता का संकेत : कांग्रेस

Sat Jul 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता) संसद के मानसून सत्र से पहले दो विधेयकों पर गठित संयुक्त संसदीय समितियों (जेपीसी) के अपनी रिपोर्ट को मंजूरी देने का फैसला टालने को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया […]

You May Like