इजरायली पुलिस ने फलस्तीनी मंत्री को घर से गिरफ्तार किया

यरुशलम, 19 अगस्त (वार्ता) इजरायली पुलिस ने बुधवार को फलस्तीनी यरुशलम मामलों के मंत्री अशरफ अल-अवार को कब्जे वाले पूर्वी यरुशलम के सिलवान इलाके में स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उनके कार्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इजरायली पुलिस ने श्री अल-अवार को हिरासत में लेने का कोई कारण नहीं बताया। इजरायली पुलिस ने तत्काल गिरफ्तारी के कारण पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पिछले वर्ष इजरायली अधिकारियों ने श्री अल-अवार के कब्जे वाले पश्चिमी तट में प्रवेश पर छह महीने के लिए रोक लगाने का आदेश जारी किया था, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया था।

फलस्तीनी यरुशलम मामलों के मंत्रालय का मुख्यालय कब्जे वाले पश्चिमी तट के अल-राम कस्बे में है, जबकि फलस्तीनी सरकार की बैठकें रामल्ला में होती हैं। सात अक्टूबर 2023 के बाद से इजरायली अधिकारियों ने कब्जे वाले पूर्वी यरुशलम में फलस्तीनियों की खेल, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिबंध और कड़े कर दिये हैं। इजरायली अधिकारियों ने बस्तियों के विस्तार और फलस्तीनियों के घरों को गिराने की कार्रवाई भी तेज कर दी है। इसके साथ ही अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इजरायली बस्तियों में रहने वाले लोगों के प्रवेश को सुगम बनाने और वहां नमाजियों तथा धार्मिक उपदेशकों के प्रवेश पर रोक लगाने के भी आरोप हैं। फलस्तीनियों का कहना है कि कब्जे वाला पूर्वी यरुशलम उनके भावी स्वतंत्र राष्ट्र की राजधानी है। वहीं इजरायल पूरे यरुशलम को अपनी राजधानी मानता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय का बड़ा हिस्सा इस दावे को मान्यता नहीं देता है।

.....

Next Post

E10 पेट्रोल की एंट्री से बढ़ेगी पेट्रोल पंप पर लाइन! क्या तैयार हैं पंप? 

Wed Aug 19 , 2026
भोपाल। अगर आपकी कार या बाइक पुरानी है, तो पेट्रोल को लेकर आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव हो सकता है। सरकार E20 पेट्रोल के साथ पुरानी गाड़ियों के लिए E10 पेट्रोल का विकल्प देने पर विचार कर रही है। लेकिन सवाल सिर्फ पेट्रोल के विकल्प का नहीं है… सवाल […]

You May Like