नगदी सहित कीमती मोबाइल चोरी

छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रेस काम्प्लेक्स के नीचे स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरों ने नगदी रकम सहित कीमती मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी अनुसार सुनील साहू की प्रेस काम्प्लेक्स में कस्टम होम के नाम से मोबाइल दुकान का संचालन करते है। रविवार की रात 9 बजे करीब दुकान बंद कर चले गए। सुबह दुकान खोलकर अंदर प्रवेश किया। दुकान में सामान बिखरा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान के पीछे की दीवाल में छेद देख दंग रह गए। चोरों ने सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मोबाइल संचालक ने बताया कि मेरी दुकान में 15 कंपनियों के माबाइल है। वही दुकान में नगदी भी रखा हुआ था। इस तरह चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। समाचार लिखे जाने तक दुकान संचालक सामान का स्टाक मिला रहा था। स्टाक के बाद ही पता चल पाएगा कि कितनी की चोरी हुई है।

Next Post

भैरूखो जलप्रपात में डूबे दो छात्रों के शव 16 घंटे बाद मिले

Mon Jul 28 , 2025
सीहोर। जिले के खिवनी अभ्यारण्य स्थित भैरूखो जलप्रपात में रविवार शाम नहाने गए वीआईटी कॉलेज, कोठरी के पांच छात्रों में से दो सिन्मुक आ. प्रकाश राव और हेमंत आ. कृष्णा राव (दोनों हैदराबाद निवासी) की डूबने से मौत हो गई. दोनों के शव सोमवार सुबह 16 घंटे की रेस्क्यू कार्रवाई […]

You May Like